फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी, उपचार के लिए बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, इसस पहले ही तोड़ा दम

Tue, 16 Jun 2026 09:48 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए घायल हाथी के उपचार में जुट गई। उसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच मादा हाथी की मौत हो गई। मामला घरघोड़ा रेंज का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के चारमार गांव के पास बीती रात 9 बजे के आसपास 10 से अधिक हाथियों का एक दल रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान खरसिया की तरफ से धरमजयगढ़ को तरफ कोयला लेने जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक मादा हाथी आ गई। इस घटना में मादा हाथी के पिछले हिस्से में चोट आई है। ग्रामीणों के मुताबिक पीछे तरफ का पैर टूट गया, जिससे मादा हाथी उठ नहीं पा रही थी।

इस घटना को जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीणों के अलावा वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर घायल हाथी का रेस्क्यू करते हुए उपचार में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हाथियों का दल पास ही मौजूद था जिसके कारण हाथी का उपचार करने में वन विभाग की टीम को काफी परेशानी हो रही थी। उसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच मादा हाथी की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें