छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला थाना पहुंचकर अपने साथ हुई आपबीती सुनाते हुए अपने पति वसीम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रायगढ़ पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह महिला थाना पहुंची पीडिता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वह मूलतः कोरबा जिले की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले रायगढ़ के इंदिरा नगर में रहने वाले वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ शादी किया था। उस दौरान उसने अपने बीवी और बच्चों के बारे में नही बताया। जबकि पहले ही उसके पांच बच्चे थे।
पीडिता ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था जब उसके बच्चे हुए तब वसीम ने उसके साथ अत्याचार करना शुरू कर दिया और कलमा पढ़ने नमाज पढ़ने दबाव डालने लगा। इस दौरान उसे रोजा भी रखवाया गया और मारपीट करते हुए घर से निकाल देता था। साथ ही उसके साथ गंदी-गंदी हरकत करते आ रहा था।
पीड़िता ने यह भी बताया कि मुस्लिम समाज में शादी करने से उसके समाज वाले भी उसे नही अपनाये इस बात का फायदा वसीम उठाता था। पीडिता ने यह भी बताया है कि वसीम खान उसके बच्चे से पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाता था। पीडिता ने बताया कि वसीम खान शराब और गांजा का काम करता है और वर्तमान समय में वह जेल में बंद है।
इसलिये वह महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। वह उसके साथ नही रहना चाहती। पीडिता का कहना है कि उसे वसीम से जान का खतरा है ऐसे में उसे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कल महिला थाना में शिकायत की है। इस शिकायत के बाद पीडिता ने अपने पति के खिलाफ कई आरोप लगाये हैं। साथ में वसीम के द्वारा बच्चों से देश को लेकर आपत्तिजनक बात करने का वीडियो के बारे मे बताया गया है। पीडिता की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।