फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: खाते से गायब हो गए 30 लाख रूपये, थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञ

Fri, 01 May 2026 03:46 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की मौत के बाद उसके खाते से लाखों रूपये गायब हो गए। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की। लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही हो सकी है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में सिरमती राठिया निवासी केराखोल ने बताया है कि उसके पति धनुर्जय राठिया का आईसीआईसीआई बैंक घरघोड़ा में खाता है। महिला ने बताया कि 9 जून 2020 को उसके धनुर्जय राठिया का निधन हो गया। इसके बावजूद उनके खाते से भू-अर्जन की राशि 30 लाख रूपये अचानक गायब हो गया। पीड़िता ने बताया कि 23 मई 2025 को उन्होंने पूरे मामले की शिकायत घरघोड़ा थाने में की जा चुकी है, लेकिन आज तलक इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नही हुई है। ऐसे में पीड़ित परिवार को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परिजनों को जल्द ही इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

धनुर्जय राठिया के बेटी ने बताया कि वे लोग कई बार घरघोड़ा थाने के चक्कर लगा चुकी है इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नही हो सका। ऐसे में वे लोग कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर फिर से ज्ञापन सौंपा है। महिला ने यह भी बताया कि 2020 मंे उसके पिता के निधन पश्चात अज्ञात शख्स के द्वारा उनके खाते से लगभग 30 लाख रूपये का आहरण किया जा चुका है। 2024-2025 में जब वे लोग बैंक पहुंचे तब उन्हें पता चला था कि खाते में एक भी रकम नही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें