महासमुंद के सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव बीती रात रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक मीत ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुतियां दी। उनके एक से बढ़कर एक बॉलीवुड प्लेबैक गानों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। जिसमें लोग जमकर झूमे। गौरतलब है कि, एक फरवरी से सिरपुर महोत्सव की शुरुआत हुई थी, जिसका बीती रात रंगारंग समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन सिरपुर के इतिहास, संस्कृति एवं विरासत पर परिचर्चा के अलावा, 13 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुंबई से आए म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।