फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में आसमान से आफत: आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, सब राख और लाखों का नुकसान; देखें Video

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Updated Fri, 15 May 2026 02:28 PM IST

महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर सुबह करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरी, जिससे घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। 

पीड़ित, जो मोटरसाइकिल के बैग बनाने का व्यवसाय करते हैं, उनका सारा कच्चा माल और मशीनें भी जलकर नष्ट हो गईं। कुल नुकसान 8 से 10 लाख रुपये के करीब आंका जा रहा है। 

घटना के वक्त घर में परिवार के 5 सदस्य मौजूद थे। गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि प्रज्ञानंद की पत्नी नंदनी देवांगन आग की चपेट में आने से झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बागबाहरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और मदद के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें