फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ 23 लाख से ज्यादा का गांजा किया गया नष्ट

महासमुंद जिला पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आज भारी मात्रा में जब्त गांजा का नष्टीकरण किया है। करीब 10 क्विंटल गांजा, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है, पुलिस की मौजूदगी में नष्ट किया गया। महासमुंद जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए आज 9 क्विंटल 99 किलो 200 ग्राम गांजा का नष्टीकरण किया। इस गांजे की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 23 लाख 400 रुपए बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, यह गांजा वर्ष 2025 और 2026 के दौरान दर्ज 18 अलग-अलग मामलों में बरामद किया गया था। जिला पुलिस ने थाना कोमाखान, सिंघोडा, सांकरा, बसना और पिथौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया था। गांजा नष्टीकरण की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें