फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महासमुंद में विधायक योगेश्वर के निवास पर तीजा-पोरा का आयोजन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास पर आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की महिलाओं सहित क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। महासमुंद आगमन पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आतिशी स्वागत किया गया। सभी महिलाओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन की राशि जारी कर उपहार भेंट किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें