महासमुंद जिले के बेमचा स्थित कंपोजिट देशी व अंग्रेजी मदिरा दुकान में बीती रात आग लग गई। शराब दुकान में हुए आगजनी से दुकान में रखे लाखोँ की शराब जलकर खाक हो गई है। आगजनी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग के आला अधिकारी आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुट गये है। वहीं कोतवाली पुलिस भी मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल होली के एक दिन पहले दुकान बंद कर कैश कोतवाली मे जमा करा दिया गया था, बीती रात मदिरा दुकानों में 02 सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि, रात्रि करीब 3 बजे के आसपास दुकान के पीछे से आवाज आई, पीछे जाकर देखा तो 02 लोग सीढी लेकर भाग रहे थे पीछे से धुंआ निकल रहा था, उन्हें दौड़ाया तो सीढी छोड़कर वो भाग निकले जिसके बाद धुंआ उठते देखा तो तत्काल आग की सभी को सूचना दिये। सुबह 4.30 बजे से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंची सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से 02 डिब्बे जिसमें पेट्रोल था, एक पाइप और सीढी बरामद किया है। जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में आबकारी अधिकारी निधीश कोष्ठी का कहना है कि, आग लगी है जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है...पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने का नुकासन हुआ है।