फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री का महासमुंद दौरा, निजी कार्यक्रम में की शिरकत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज महासमुंद के प्रवास पर रहे। महासमुंद के झलप में उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र के पहले विहिप जारी कर आज होने वाले भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, इसे अन्यथा ना लेते हुए दूसरे दृष्टि से ना देखें। विहप जारी करना भी बैठक को लेकर प्रक्रिया है। मानसून सत्र में सरकार की योजनाओं को लेकर पार्टी की चर्चा होनी है। जिसे लेकर विधायक दल की बैठक रखी गई है। उन्होंने मानसून सत्र में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर कहा कि, "लेट्स देन डू इट", कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि, वो अगर इतने ही कर्मशील और कर्म प्रधान है तो 5 साल में उनकी कश्ती डूबी क्यों? । वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मानसून सत्र में प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, विपक्ष का काम है विरोध करना करें, हमने 18 महीनों में चहू मुखी विकास किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दा विहीन हो चुकी है। हम सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें