फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महासमुंद में 505 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गए जल से किया स्नान

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के लिए लाखों लोगों की भीड़ रोज उमड़ रही है। हर कोई आस्था के इस महापर्व में डुबकी लगा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में गृह एवं जेल विभाग की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। महासमुंद जिला जेल में आज सजा काट रहे बंदियों के लिए कुंभ स्नान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक जेल अधीक्षक मुकेश कुशवाहा सहित अधिकारी-कर्मचारी और जेल में बंद 505 बंदियों के द्वारा मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना कर गंगा आरती की गई। जिसके बाद महाकुंभ से लाए गए गंगाजल को पानी की टंकियों में मिलाकर प्रतीक स्वरूप सभी बंदियों को गंगा स्नान कराया गया। गंगा स्नान करने के बाद बंदियों में महाकुंभ स्नान की एक अलग ही खुशी देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें