कोरबा जिले के झोराघाट में 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ लग रही और शराबखोरी के साथ हो-हंगामा करने की खबर के बाद कटघोरा पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने पिकनिक स्थल पर निरिक्षण कर मनचले और असमाजिक तत्वों की बदमाशी को काबू किया और माहौल शांत करवाया। साथ ही हुड़दंग करने वाले और बिना नंबर प्लेट और साइलेंसर वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। लगभग 21 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। मनचले और असमाजिक तत्वों की बदमाशी को काबू करना। हुड़दंग करने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की। बिना नंबर प्लेट और साइलेंसर वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद रविवार को झोरा घाट काफी शांत नजर आया। बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में छुट्टी मनाने और इंजॉय करने के लिए झोराघाट स्थित पिकनिक स्पॉट पर प्रतिदिन लोगों की उमड़ रही है। शनिवार और रविवार को खासकर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रहा है। जहां पिकनिक स्पॉट पर लोग परिवार सहित भी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं वहीं काफी संख्या में युवा वर्ग भी नजर आ रहा है। जहां पिछले कुछ दिनों से बाइकर्स गिरोह समूह बनाकर उत्पात मचा रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की गई। जहां कटघोरा थाना पुलिस ने एक टीम बनाकर पिकनिक स्पॉट पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस को देख कुछ उत्पात मचाने वाले युवक मौके से भाग खड़े हुए। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।