फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धू-धू कर जलता रहा सागौन बाड़ी: 15 एकड़ में लगे पेड़ और नर्सरी में लगी थी आग, जांच से चलेगा पता कौन है जिम्मेदार?

गर्मी का आगाज होने के साथ ही कोरबा में आग लगने की घटनाएं शुरु हो गई हैं। दर्री फर्टिलाइजर सागौन बाड़ी में बीती रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पूरी बाड़ी आग की चपेट में आ गई। आग किसने और क्यों लगाई इस बात का पता नहीं चल सका है। लोगों ने जंगल को आग से ध-धकते हुए देखा और कई लोग अपने मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे। स्थानीय लोगों की माने तो दर्री फर्टिलाइजर लगे सागौन बाड़ी लगभग 15 एकड़ में फैला हुआ है। रात 11 बजे लगभग आगजनी की घटना सामने आई। सागौन बाड़ी फर्टिलाइजर से होते हुए कटघोरा तहसील ऑफिस रोड तक जुड़ा हुआ है। इस आगजनी में काफी छोटे-बड़े पेड़ जल गए हैं और आगजनी के चलते कई पेड़ों को नुकसान भी हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 3 घंटे आग धू-धू कर जलता रहा। लेकिन किसी ने भी दमकल वाहन को सूचना नहीं दी गई। जिसके चलते आग और विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में आसामाजिक तत्वों करतूत हो सकती है। सागौन बाड़ी के पास शराब भट्टी संचालित है। जहां लोग शराब लेकर उसे बाड़ी में पीने जाते हैं। हर वर्ष आगजनी की घटना सामने आती है लेकिन इस बार काफी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की माने सागौन बाड़ी वन विभाग के द्वारा लगाया गया है जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी बनती है लेकिन आगजनी की घटना में संबंधित विभाग के कोई भी आधिकारिक कर्मचारी नहीं पहुंचे जिसके चलते समय रहते आप पर काबू नहीं पाया जा सका। फर्टिलाइजर सागौन बाड़ी में इससे पहले भी आसामाजिक तत्वों के द्वारा पेड़ कटाई कर चोरी करने का मामला सामने आया था इसके बाद वन विभाग सतर्क का हो गई और उनको पकड़ने का प्रयास कर रही थी।सागौन बाड़ी से कई छोटे बड़े पेड़ भी कटे हुए है जहाँ निश्चित ही चोर सक्रिय नजर आते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो इस आगजनी की घटना में पेड़ों को नुकसान होने के साथ-साथ जंगली जीव जंतु और पक्षियों को भी काफी नुकसान हुआ है। गर्मी के दिनों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन तैयारी तो करता है। लेकिन बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं नहीं रुकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें