पानी की तलाश जंगली जीवों को कई बार इंसानी इलाकों तक खींच लाती है। ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले में सामने आया, जहाँ एक रैट स्नेक (Rat Snake) पानी पीने की कोशिश में गलती से कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन में अपना मुंह फंसा बैठा। स्थानीय लोगों ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society को सूचना दी। सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुँचे।