फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में खुलेआम दबंगई: सीएसईबी चौकी के समाने जमकर मचा हंगामा, जानें क्या है मामला

कोरबा में सीएसईबी चौकी के सामने बजरंग दल के लोगों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के लोग सीएसईबी चौकी में शिकायत करने आए थे क्योंकि किसी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पर बजरंग दल के लोग विरोध कर रहे थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बजरंग दल की शिकायत पर सीएसईबी चौकी में पोस्ट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विरोध के दौरान बजरंग दल के एक सदस्य की बाइक से कार टकरा गई, जिसके बाद युवकों ने हंगामा किया। कार के ऊपर चढ़कर युवकों ने तांडव किया और तोड़फोड़ का प्रयास किया। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट की कोई शिकायत नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने सोशल मीडिया में बजरंग दल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जहां इसकी जानकारी बजरंग दल को होने के बाद वह सीएसईबी चौकी दलबल के साथ पहुंचे और पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं युवक की तलाश में पुलिस लगी हुई है पुलिस दावा कर रही है कि बहुत जल्द युवक को पड़कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जब बजरंग दल के एक सदस्य की बाइक में एक कार टकरा गया इस दौरान काफी संख्या में युवक कार के पास पहुंचे और उसे चारों दिशा से घेर लिया एक युवक कार के ऊपर चढ़ गया और उछल कूद कर तोड़ने का प्रयास करने लगा। वही एक ही वक्त हाथ में डंडा लेकर नजर आया इसके अलावा चालक को काफी समय तक युवकों ने दबाव बनाया। किसी तरह युवक को कार से नीचे उतारा गया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों के बीच आपसी समझाइए की गई, तब जाकर मामला शांत हुआ नहीं तो मामला बढ़ भी सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें