जिले के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र के पहले दिन ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और मंदिर परिसर में देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ज्योति कलश जलाए। पहले दिन माता रानी का श्रृंगार शैलपुत्री स्वरूप में किया गया। माता को घी, नारियल, केला और देशी घी से बनी हुई मिठाई का भोग अर्पित किया गया। मंदिर समिति के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिल रही है। विदेश में रह रहे पांच भक्तों ने भी ऑनलाइन फोन पे के जरिए ज्योति कलश जलवाया, जिससे नवरात्रि के प्रति उनकी आस्था झलकती है। मंदिर में इस बार 10 हजार तेल के और 1 हजार घी के ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नन्हें नमन पांडे ने जानकारी दी कि पूरे नौ दिनों तक मां सर्वमंगला का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाएगा और प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी नन्हा नमन पांडे ने बताया कि हंस वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में मां सर्वमंगला के ज्योत कलश जलाए गए है। वही छत्तीसगढ़ के ऐसे कई लोग हैं जो विदेश में रहते हैं जिनकी आस्था आज भी मां सर्वमंगला की आस्था बनी हुई है जहां विदेश से पांच लोगों ने ऑनलाइन फोन पे कर जोत कलश जलवाया है।हरविंदर सिंह यूएसए कैलिफोर्निया, जैवियन कुमार लंदन, सुभदीप सिंह कैलिफोर्निया, अगीत, मेघा, आरिका, सिडनी ऑस्ट्रेलिया, सौरभ ठाकुर, अंजली जार्ज स्ट्रीट न्यू साउथ वेल्स सिडनी ऑस्ट्रेलिया, विहाना यादव ऐराबन यूएसए से फोन पे कर ज्योत कलश जलवाया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अनहोनी की संभावना न रहे। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि का यह भव्य आयोजन जिलेभर के भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।