सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद घर में पसरे मातम के बीच जहरीले अहिराज सांप के प्रवेश कर जाने से परिवार के साथ ही मेहमानों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप की मौजूदगी से पूरा परिवार डर गया। आनन-फानन में सर्पमित्रों को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप का रेस्क्यू किया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।