कोरबा जिले के एनटीपीसी साडा कॉलोनी में एक परिवार उस समय डर से कांप उठा, जब रात 11.30 बजे अपने घर के सामने खड़ी एसयूवी में एक भारी भरकम अजगर को चक्के के पास बैठे देखा। थोड़ी देर तक उस पर नजर रखकर यह सोचा कि अपने से निकल कर झाड़ी तरफ चला जाएगा पर उसको बाहर न आता देख घरवालों की चिंता बढ़ने लगी। तब वह खुद ही उसे भगाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अजगर भगाने के बजाए कुंडली मार कर बैठ गया। आखिरकार थक-हारकर घरवालों ने कॉलोनी वासियों की मदद से इसकी जानकारी जितेंद्र सारथी (स्नेक मैन) को दी। जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही।