कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में एक बार फिर से हाथियों की वापसी हो गई है,जिससे ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। सिर्री पंचायत से सटे जंगल में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है और जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने जहां पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया वहीं किसानों की धान की फसल और बाड़ियों में लगी सब्जियों को भी रौंद दिया।