फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में भक्तों की भीड़, कनकी धाम जाने वाले भक्तों के लिए पुलिस ने बांटी चाय

कोरबा मे सावन में पहले सोमवार के दिन सुबह से ही भक्तों के भीड़ मंदिर में देखने को मिली। जहां काफी संख्या में लोग शंकर भगवान में जल,बेलपत्र, दूध और अगरबत्ती चढाते बहुए नजर आए। शहर मुख्य शिव मंदिर एसईसीएल शिव मंदिर मंदिर पर भक्त नजर आए जहां सुबह से ही भक्तों की शिवजी पर जल चढ़ाने फिर लगी हुई थी वही मंदिर के बाहर परिसर में बेल पत्र नारियल अगरबत्ती और पूजा की सामग्री बेचने वालों को भी भीड़ लगी हुई थी साडा कॉलोनी शिव मंदिर में भी कॉलोनी के लोग और आसपास के लोग पूजा करने पहुंचे हुए थे जहां शंकर जी में जल चढ़कर आशीर्वाद लिया। सीतामढ़ी, पुरानी बस्ती नया बस स्टैंड और पुराने बस स्टैंड के अलावा अन्य छोटे-छोटे जगह पर शिव मंदिर में शिव भक्त नजर आए। पूजा करने पहुंची अरसा राय ने बताया कि सावन सोमवार का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है हर साल अपने परिवार के साथ भोलेनाथ को जल और बेलपत्र चढ़ाने जरूर आती है। भगवती साहू ने बताया कि हर बार भोलेनाथ से वह कुछ ना कुछ मांगते हैं और पूरा होता है इस बार भी जरूर पूरा होगा सभी को भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। रवि शंकर का कपिलेश्वर नाथ मंदिर के महाराज देवनारायण पांडे ने बताया कि वैसे तो सावन के पूरे दिन विशेष रहते हैं लेकिन सावन सोमवार विशेष महत्वपूर्ण रहता है जल,दूध , बेलपत्र और अन्य पूजा की सामग्री चढ़ाई जाती है भक्तों के लिए यह विशेष माह रहता है। कोरबा पुलिस ने सर्वमंगला चौक में कनकेश्वर मंदिर जाने वाले बोल बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक एक रास्ते से जाने का निवेदन किया और उन्हें चाय का वितरण किया। इसके अलावा, पुलिस ने नशा और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें