कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कबीर चौक पर दो तहसीलदारों पर नशे में धुत युवकों के हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीन मुख्य आरोपी सामने आए। गिरफ्तारियों के बाद कबीर चौक से गयात्री मंदिर तक रैली निकाली गई। जिसमें नारे लगाए गए। बाकी फरारों की तलाश जारी है।