कोरबा में न्यू कोरबा अस्पताल में मरीज के मौत के बाद फिर से हंगामा का एक मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि काशी नगर निवासी 40 वर्षीय फातुना बेगम को परिजनों ने कल न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज को कोई ज्यादा दिक्कत नहीं थी पैदल बातचीत करते हुए अस्पताल आई हुई थी लेकिन उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।परिजनों ने बताया कि मृतिका के गले में परेशानी थी जिसे देखते हुए ने कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था भारती करने से पहले उसकी स्थिति अच्छी थी इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई इस मामले को लेकर उचित कार्यवाही और जांच की मांग कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने हंगामा के बाद इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद भी परिजन शांत नहीं हो रहे थे पुलिस को अपनी बात रखी। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया की हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतिका के परिजनों को समझाया गया आगे कार्रवाई की जा रही है। मृतिका फातुना बेगम के दो बच्चे हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है और दूसरा 17 साल का है पति अजीत खान ड्राइवर है और ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर पूरा हाल है।