कोरबा में नशे में धुत मोहित (20) ने दर्री बराज की दाहिनी तट नहर में छलांग लगाकर हंगामा मचाया। डेढ़ घंटे तक नहर में नौटंकी करने के बाद स्थानीय युवक शुभम बंजारे ने तैरकर उसे रेस्क्यू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और मोहित को थाने ले जाकर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान था और शराब के नशे में था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।