फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में 108 वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक और परिचालक सुरक्षित

कोंडागाँव जिले के कोंडागाँव थाना क्षेत्र के ग्राम पलारी में आज सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई, इस घटना में वाहन चालक व परिचालक दोनों को मामूली चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागाँव ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोंडागाँव जिले में संचालित होने वाले 108 वाहन जिला अस्पताल से माकड़ी जा रहा था कि अचानक से पलारी के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद अचानक से एम्बुलेंस सड़क किनारे खेत मे जा पहुची, इस घटना में चालक परिचालक को मामूली चोट आई, वही इस घटना में सबसे खास बात यह रही कि घटना के समय एम्बुलेंस में कोई भी मरीज नही था, नही तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें