फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: नशे में धुत युवक ने कपड़ा दुकान के बाहर जमकर किया हंगामा, स्टाफ से हुई जमकर हाथापाई

Mon, 23 Mar 2026 09:11 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके निहारिका घंटाघर स्थित कपड़ा दुकान के सामने देर रात जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी अब सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान के स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक शराब नशे में धूत था और नशे में कपड़े की दुकान के बाहर पहुंचा और हंगामा करने लगा। दुकान के स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो के आधार पर जानकारी मिली कि युवक ने इससे पहले भी दुकान पर आकर विवाद किया।  घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें