फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोरबा में निगम आयुक्त से अभद्रता पर बवाल, पार्षदों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 05 Aug 2026 05:25 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता और धमकी के मामले ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है। घटना के विरोध में नगर निगम के लगभग सभी पार्षद एकजुट हो गए। बुधवार को पार्षदों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, पावर हाउस रोड स्थित राहुल बैग के संचालक दीपक धामेचा और अजय धामेचा पर नगर निगम आयुक्त और स्वच्छता दल के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने स्वच्छता कर्मचारी उत्तम दास महंत (पिता स्व. बैटमाल दास महंत) के साथ गाली-गलौच की, जान से मारने और देख लेने की धमकी दी तथा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए निगम के अमले को काम करने से रोका। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी एकजुट हो गए। पार्षदों का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।

पढ़ें: 77 दिन तक बिना बताए ड्यूटी से गायब रहा आरक्षक, SP ने किया बर्खास्त; पहले भी पांच बार रह चुका है गायब कलेक्टर और एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में पार्षदों ने मांग की कि दीपक धामेचा और अजय धामेचा, निवासी पावर हाउस रोड, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में अन्य लोग भी सरकारी कर्मचारियों को धमकाने का दुस्साहस कर सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड-21 की पार्षद कुमारी वर्मा, वार्ड-16 के रामकुमार साहू, वार्ड-36 के अजय कुमार गौड़, वार्ड-28 की निर्मल रंजीत कौर, वार्ड-17 के लक्ष्मण श्रीवास, उपसभापति संतोष सिंह ठाकुर सहित अन्य पार्षद शामिल रहे। नगर निगम के सभापति नूतन राठौर ने कहा कि शासन-प्रशासन की योजनाएं जनहित के लिए होती हैं। यदि कोई व्यक्ति शासकीय कार्य में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसा करने वालों को स्पष्ट संदेश मिले। वहीं एसबीएस कॉलोनी की वार्ड पार्षद धनकुमारी गर्ग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने पार्षदों को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों में भी आक्रोश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें