फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर बना चलता ऑटो: पहाड़ पर चढ़ते वक्त फटा डीजल का पाइप, इंजन में लगी आग; ऐसे बचे बाल-बाल सभी यात्री

Tue, 20 Jan 2026 04:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी पहाड़ पर एक चलते ऑटो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ऑटो में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल के पहुंचने से पहले ही ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर उस समय हुई जब बरपाली निवासी राकेश कुमार बरेठ अपने परिवार के साथ मां मड़वारानी के दर्शन के लिए पहाड़ पर जा रहे थे।

पहाड़ पर चढ़ते समय हुआ हादसा
ऑटो चालक राकेश बरेठ के अनुसार, पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान जब ऑटो चढ़ नहीं पा रहा था, तो अधिक दबाव के कारण डीजल पाइप फट गया। गाड़ी के गर्म होने से ऑटो में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गया। पहाड़ के ऊपर होने के कारण आग पर काबू पाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ऑटो जल चुका था।

यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ऑटो में सवार परिवार के सदस्य किसी तरह ऑटो से कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आगजनी के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवाजाही बाधित रही, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मड़वारानी पहाड़ तक सड़क मार्ग से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है, जबकि सीढ़ियों से यह दूरी एक किलोमीटर है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें