होली से पहले मानिकपुर चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां ढेलवाडिह नाला में अवैध महुआ शराब भट्टी के अड्डे पर पुलिस की छापा मारा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, वहीं तीन लोग मौके से पकड़े गए। इनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। जांच के दौरान नाले के आसपास जमीन पर लगभग 10 बड़े ड्रम में महुआ की लहन रखी गई थी, जिसे तत्काल नष्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि सभी लहन को धीरे-धीरे कर रात में महुआ शराब बनाकर उसे होली के दिन खपाने की फिराक में थे। शराब तस्कर होली को लेकर एक बड़ी तैयारी में थे, जहां शराब तैयार कर आसपास के गांव में बेचने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि कल शराब दुकान बंद रहने पर ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश लोग महुआ शराब का सेवन करते हैं, जिसकी तैयारी शराब तस्करों के द्वारा बचने के लिए की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर महुआ शराब के अलावा शराब बनाने के लिए बर्तन रखे थे, उन्हें जब्त किया गया। वहीं मौके से शराब बनाने के लिए चोरी का कोयला भी रखा हुआ था, जिससे महुआ शराब तस्करों के द्वारा बनाया जा रहा था, उस कोयले को भी पुलिस ने जब्त किया है। मलिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मौके से तीन आरोपी पकड़े गए हैं। दादर निवासी आदित्य राज जांगड़े समेत दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। कुछ दिनों पहले ही अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे हुए थे, जिस पर आबकारी विभाग की टीम ने भी ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई की थी।