कांकेर में कल छोटेबेटियां थाना क्षेत्र के विनागुंडा गांव के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई जिसमें एक के महिला नक्सली ढेर हुई। महिला नक्सली से हथियार के साथ-साथ पहली बार मुठभेड़ स्थल से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने निकल कर आई है। दरअसल नक्सली अपने सुरक्षित ठिकाने पर प्रयोगशाला यानी लैब बनाये हुए थे जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया साथ ही लैब के सामानों को अपने साथ ले आए।