फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांकेर जिले में नदी नाले उफान पर,जान जोखिम में डालकर तेज बहाव को पार कर रहे लोग

कांकेर जिले में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं। पड़गाल से चेमल के पास दो स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्राम पड़गाल टीकाकरण के लिए पहुंचे हुए थे वापसी के दौरान डेम के ऊपर से पानी जाने लगा इस दौरान वापस जाना कठिनाई भरा था। गांव पड़गाल की मितानिन कार्यकर्ता मंजू बाई ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का हाथ पकड़ कर तेज बहाव को पार करवाया। कोरकसा नाला उफान पर है जिससे सड़क से आवागमन पुर्णतः बाधित हो गया है। एक जून से लेकर अब तक जिले में 397.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो कि पिछले 10 वर्ष की बारिश के औसत के मुकाबले 89.6 प्रतिशत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें