फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कबीरधाम में नदी-नाले उफान पर, स्कूली बच्चों ने जान जोखिम में डालकर पार की नदी

कबीरधाम जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा असर सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़ौदा खुर्द में देखने को मिला, जहां पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह तेज बारिश से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान गांव के स्कूली बच्चे स्कूल जाने के लिए घंटों नदी किनारे फंसे रहे। बारिश में भींगते बच्चों को देखकर ग्रामीणों ने खुद जोखिम उठाकर उन्हें एक-एक कर नदी पार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की सुविधा न होने से हर साल बारिश के मौसम में उन्हें यही संकट झेलना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें