फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में आदिवासी समाज का हल्ला बोल: भारी बारिश के बीच निकाली रैली...सौंपा ज्ञापन, जानें पुलिस ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते बुधवार की रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर आज कवर्धा में आदिवासी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया है। समाज के लोगों ने शहर के सिग्नल चौक में प्रदर्शन किया। इसके बाद भारी बारिश के बीच पैदल रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को कलेक्ट्रेट के भीतर जाने नहीं दिया। इस दौरान नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट के मेन गेट में बैठकर जमकर नारेबाजी की। समाज के कामू बैगा ने कहा कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत गए है। इसके बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आदिवासी समाज ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एसटी आयोग अध्यक्ष समेत अन्य लोगों के नाम पर ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में आने वाले 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी, आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई समेत अन्य मांग शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें