फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में बेहतर खेल सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराने का उठाया मुद्दा

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज बुधवार को लोकसभा में कबीरधाम जिला व आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा, संसाधन सुनिश्चित करने बहुउद्देश्यीय खेल भवन निर्मित करने की मांग किया है। इसे लेकर केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और सदन के समक्ष रखा। सांसद श्री पांडेय ने कहा कि कवर्धा नगर में इस बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण से कबीरधाम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और खासकर खेल के क्षेत्र में रूचि रखने वाले हमारे वनांचल क्षेत्रों के बैगा आदिवासी परिवार के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक ही स्थान पर बैंडमिंटन, बास्केटबॉल, जूडो, हैडबॉल तीरंदाजी समेत अन्य खेलो का प्रशिक्षण प्राप्त कर वे सभी युवा अपने हुनर व कौशल से देश-विदेश में हमारे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। पूर्व में सांसद द्वारा कवर्धा नगर में खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए बहुउद्देश्यीय भवन के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए, एथलेटिक ट्रैक के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए का प्रस्ताव केन्द्रीय खेल मंत्री को दिया गया है। इसकी स्वीकृति प्रदान कर राशि आवंटित करने आग्रह भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें