फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबीरधाम में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

कबीरधाम में आज सड़क हादसे में एक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा कवर्धा शहर के मिनीमाता चौक के पास हुआ है। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार विजय मल्हा उम्र 51 निवासी कवर्धा अपने साथी के साथ जा रहा था। तभी इनकी बाइक ट्रक के चपेट में आ गई। मौके पर विजय मल्हा की मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। दोपहर 11.30बजे मिनीमाता चौक के पास चक्काजाम कर दिया है। मौके पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए है। समझाइश का दौर चल रहा है। लोगों का कहना है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसा हो रहे है। इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें