फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भोरमदेव पदयात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम, शिव मंदिर में गुंजा हर हर महादेव

छत्तीसगढ़ के खजुराहों कहे जाने वाले भोरमदेव मंदिर में आज सावन माह के पहले सोमवार को जबर्दस्त भीड़ रही। भोरमदेव के शिव मंदिर समेत कवर्धा से सभी शिव मंदिर में आज सुबह 5 बजे हर हर महादेव गूंज रहा है। वही हर साल की तरह इस साल भी कवर्धा के बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर 18 किलोमीटर तक पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने आज सुबह 8 बजे भगवा झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। शर्मा ने इससे पहले पंचमुखी बुढ़ा महादेव का विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें