थाना परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ा। कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे थाने बुलाया। पूछताछ के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की।
युवक आयान खान ने कोतवाली थाना परिसर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल युवक को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान आयान खान ने बताया कि उसने बिना किसी गलत मंशा के वीडियो बनाया था। हालांकि, बाद में उसे एहसास हुआ कि थाना परिसर का वीडियो सार्वजनिक करना गलत था। उसने लिखित रूप से माफी मांगी। आयान खान ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर छोड़ दिया।
थाने पहुंच युवक ने मांगी माफी
आयान खान ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानी। उसने बताया कि वीडियो बनाने के पीछे उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी। लेकिन उसे यह समझ आया कि पुलिस परिसर की गोपनीयता महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक रूप से वीडियो साझा करना अनुचित था। उसने लिखित माफी देकर अपनी भूल स्वीकार की।
पुलिस ने युवक को दी चेतावनी
थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने युवक को कड़ी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करना चाहिए। थाना परिसर और पुलिस व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पर नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।