फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: यूजीसी बिल के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 29 Jan 2026 04:51 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए कानून के विरोध में कवर्धा में जिला ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया है। समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराईं और प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि यूजीसी का नया कानून सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा करने के बजाय उनके अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। समाज यह कानून शिक्षा और अवसरों के क्षेत्र में असंतुलन पैदा करेगा, जिसका नकारात्मक असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा। इस नए कानून के हिसाब से जिस पर आरोप लगेगा वह स्वयं ही अपने बचाव के लिए प्रमाण लाएगा, जबकि आरोप लगाने वाला केवल आरोप लगाकर मुक्त रहेगा। वर्तमान कानून आने वाली पीढी के लिए घातक होगी। यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तो मजबूर होकर हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें