मंगलवार को दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में दो जवानों और एक पत्रकार की मौत हो गई। मौत को सामने देख एक अन्य पत्रकार असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा को जब लगा कि अब बचना मुश्किल है, तो उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और माँ के नाम एक संदेश रिकॉर्ड कर लिया।