फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिवरीनारायण बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले जलकर खाक

जांजगीर-चांपाजी जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में 7-8 अक्टूबर की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई। देर रात करीब 1.30 से 2.00 बजे के बीच लगी इस आग ने तीन बड़ी दुकानों और दो ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बॉम्बे शू हाउस में लगी और देखते ही देखते पास की दुकानों—चित्रा इलेक्ट्रॉनिक, कलकत्ता होजरी और बॉम्बे साड़ी सेल—तक फैल गई। आग की चपेट में आने से पास के दो ठेले भी जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी उमेश कश्यप के निर्देशन में होमगार्ड और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के निजी प्लांट से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। लगभग 5 दमकल वाहनों की मदद से करीब 3 से 4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगजनी की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल दुकानों में जले सामान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही, प्रभावित दुकानों की दीवारों को ठंडा करने का कार्य जारी है ताकि प्लास्टर या दीवार गिरने का खतरा टाला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें