जांजगीर चाम्पा जिले के जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जर्वे के गुस्साए ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में चक्का जाम किया, पहले कलेक्ट्रेट रोड पर चक्काजाम करने के बाद ग्रामीणों ने अपना रूट बदलकर NH 49 खोखसा ओवरब्रिज पर चक्काजाम किया ,और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 3 किलो मीटर की दूरी पर स्थित जर्वे च के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुई नेशनल हाइवे 49पर चक्का जाम किया,,सालभर पहले भी ग्रामीणों ने जर्वे - पीथमपुर मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन आश्वासन के सालभर बाद भी कोई पहल नहीं होने पर आज एन एच 49 पर चक्का जाम कर दिया, इस चक्का जाम को जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप भी ग्रामीणों को समर्थन दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों के आक्रोश और नेशनल हाइवे 49 मे चक्का जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन मौक़े मे पहुंच कर आंदोलित ग्रामीणों को समझाइस देने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों की मांग के pwd के अधिकारी चुप्पी साध लिए,,, ग्रामीणों ने अपनी मांग मे तत्काल सड़क कर मरम्मत करने, नवम्बर तक सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरा करने कर लिखित आश्वासन की मांग की, जिस पर अधिकारी चुप्पी साध लिए है । यहाँ बताना जरुरी है कि जांजगीर चाम्पा कर अधिकांश सरकार भवन जर्वे च की जमीन पर बनी हुए है, जर्वे से ही गुजर कर बाबा कलेश्वर नाथ के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पीथमपुर जाते है, इसके बाद भी अधिकारी इस मार्ग की ना तो मरम्मत कराते है और ना ही पक्का सड़क निर्माण करते है, आज विधायक के नेतृत्व मे जर्वे गाँव के सरपंच और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्का जाम की है और 5 घंटा के प्रदर्शन के बाद चक्का जाम समाप्त नहीं हो सका है और अधिकारी किसी नतीजा मे नहीं पहुच रहे है,