जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सेमरा में दुकानदार रितेश कश्यप के साथ दो बदमाशों ने दुकान के अंदर मारपीट की है। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दोनों आरोपी दीपक तिवारी और कमलेश तिवारी जोकि जमानत पर छुटने के बाद घटना को अंजाम दिया। दअरसल, 24 अगस्त को पुलिस ने दोनों आरोपी दीपक तिवारी और कमलेश तिवारी को गिरफ्तार किया था, दोनो ने शराब पीने के लिए रितेश कश्यप से पैसे की मांग की थी। उन्हें पैसे नहीं देने पर मारपीट करने की धमकी देते हुए जेब में रखे मोबाइल को छीन लिया और डरा धमकाकर ऑन लाइन के माध्यम से 3500 रुपये ट्रांसफर कर मोबाइल फोन को तोड़ दिया था। दोनों आरोपीयों का भय होने के कारण शिकायत नहीं करते थे। वहीं दुकानदार रितेश कश्यप की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया और जुलूस भी निकाला था। जिसके बाद न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को जमानत मिलने पर बाहर आकार दबंगई शुरू कर दी। मंगलवार की शाम 4.30 बजे शिकायकर्ता रितेश कश्यप के दुकान पर पहुंचे, पहले तो दीपक तिवारी दुकान के अंदर बहस की। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखा रहा है इसके कुछ ही सैकंड में कमलेश तिवारी पहुंचा और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान के बाहर घसीकर निकालकर अपमानित किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया।