फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर: कार ने पार्षद पति को कुचला, ऑटो को मारी टक्कर; डॉक्टर भी रिपोर्ट देखकर चौंके

जांजगीर चांपा जिले केरा रोड में शराब के नशे में धूत कार चालक ने सड़क पर पैदल चल रहे पार्षद पति नारायण सोनवान को कुचलते हुए सामने ऑटो को भी जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में नारायण सोनवान की इलाज के दौरान मौत हुई है वही ऑटो चालक को चोट आई थी जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना में आरोपी कार चालक युवक अमन गोयल को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर शराब पीकर वाहन चलाना और गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार, 4 जनवरी की रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि भाटापारा केरा रोड कब्रिस्तान के सामने आम रोड पर ब्रेजा कार के चालक ने शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पहले पैदल चल रहे नारायण सोनवान को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूरी पर उसी साइड से जा रहे एक ऑटो को भी ठोकर मार दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पैदल यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी कार चालक को मौके से पकड़ लिया। आरोपी की डॉक्टरी कराने पर रिपोर्ट में अत्यधिक शराब के नशे में होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी अमन गोयल के खिलाफ थाना कोतवाली में गैर इरादतन हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, कार में रखी शराब की बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में जानबूझकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें