फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹18.17 लाख की ठगी का खुलासा: म्यूल अकाउंट देने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार, चांपा पुलिस का ठगों पर बड़ा एक्शन

Tue, 21 Jul 2026 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

चांपा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने  म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन खातों के माध्यम से करीब 18.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम का लेनदेन हुआ था।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने दलाली के लालच में अपने बैंक खाते ऑनलाइन ठगों को उपलब्ध कराए थे। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर चांपा पुलिस ने बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों का उपयोग विभिन्न राज्यों में ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया गया।

पुलिस के अनुसार, म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं। लोग दलाली या लालच में इन्हें ऑनलाइन अपराधियों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराते हैं। इन खातों के माध्यम से ठगी की रकम एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजी जाती है। यह प्रक्रिया मुख्य अपराधियों तक पहुंचना कठिन बना देती है।

पुलिस ने पिंकी डडसेना (37 वर्ष), निवासी बरपालीकला, थाना नगरदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया है। सूरज जांगड़े (24 वर्ष), निवासी हसौद, जिला सक्ती भी इस मामले में पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कानून के अनुसार, ऐसे खाते उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति भी अपराध में सहभागी माना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें