फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा : डेढ़ साल के बच्चे की हत्या, पिता ने सिर पर मारा ईट, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 25 Mar 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम हिर्री पिता शिवाजी केवट ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे के ऊपर सिर पर ईट से हमला कर हत्या की है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं पाई है मगर दिमागी हालत ठीक नहीं है बताई जा रही है। पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिए है मामले की जांच पड़ताल शुरू की है बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार,, बुधवार की सुबह 10 बजे आरोपी शिवाजी केवट (32 वर्ष) अपनी पत्नी से खाना मंगा नहीं मिलने पर गुस्से आ गया और खाट में लेटा डेढ़ साल का मासूम बच्चा अनुराग को अपने साथ लेकर घर के पास ही ईट से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी।

वहीं बचाव के लिए पहुंची बच्चे की दादी को भी ईट से हमला कर घायल कर दिया। आस -पास शोर गुल होने पर मोहले को लोगो के साथ परिजनों ने आरोपी शिवाजी को रस्सी से बंद दिया ताकि भागे नहीं। परिजनों का कहना है इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है पागलों की तरह करता है जिसका मेंटल अस्पताल में इलाज भी चल रहा है हर 6 महीनों में इंजेशन लगता है इस बार नहीं लगा था। घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और आरोपी शिवाजी को हिरासत में लिया गया। FSL की टीम को भी बुलाया गया जांच पड़ताल जारी है आरोपी पुलिस हिरासत है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें