फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: अकलतरा के कोटगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कोयला से भरे 3 ट्रेलर आग की चपेट में एक की मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में भीषण सड़क हादसे में कोयला से भरे तीन ट्रेलरों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर अकलतरा से बलौदा की ओर जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक और ट्रेलर ने भी टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद तीनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई।

आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। एक ट्रेलर में एक व्यक्ति फंस गया था, जिसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दो अन्य घायलों को तत्काल अकलतरा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और यातायात को नियंत्रित किया गया।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें