फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल को लेकर हुआ विवाद, टोल कर्मियों ने महिलाओं से की मारपीट, मामले को लेकर थाने पहुंचे पीड़ित

Digvijay Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 03:46 PM IST

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित टोल नाके में रविवार की रात को टोल कर्मियों के द्वारा टोल को लेकर कर्मियों के द्वारा मारपीट किया गया, जिसके बाद मामला परिजनों तक पहुँचा, जहाँ मामले की जानकारी लगते ही परिवार के लोग थाने आ पहुँचे, जहाँ टोल कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोनारपाल निवासी परिवार रविवार को पूजा करने के लिए दंतेवाड़ा अपनी वाहन में गए हुए थे, जहाँ से देर शाम को वापस आने के बाद जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित टोल नाके में पहुँचे कि टोल कर्मियों के द्वारा पैसे की डिमांड करने लगे, जिसपर पीड़ित ने बताया कि वे सोनारपाल के ही है और रोजाना उनका आना जाना लगा रहता है, हमसे कभी भी पैसा नही लिया जाता है, इस पर टोल कर्मियों ने वाहन चालकों की बात नही सुनी। बात देखते ही देखते बिगड़ गई और टोल कर्मियों के द्वारा बहसबाजी करने के साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, देखते ही देखते टोल नाके में लोगों की भीड़ लग गई, वही घटना के बाद से मारपीट करने वाले फरार हो गए, वही पीड़ितों ने मामले को लेकर बस्तर थाना गए, जहाँ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें