दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोखपाल में स्थित पोटाकेबिन आश्रम में पढ़ने वाली छात्रा के पैर में दर्द के चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, जहां पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। बता दें कि पोटाकेबिन आश्रम मोखपाल में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के पैर में अचानक से दर्द के चलते उसे रविवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सोमवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकती लगते ही पोटाकेबिन के आला अधिकारियों की टीम भी आ पहुंची। जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।