फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025: जगदलपुर में शारदीय नवरात्रि पर धूम, पहले दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रैला

शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन माँ दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों की भीड़ लग गई, सुबह से ही माँ के दर्शन करने के साथ ही माँ के जयकारों के नारे भक्तों के द्वारा लगाए जा रहे थे, भक्तजन अपनी मुरादों को लेकर माँ के सामने आँचल फैलाकर पुजा अर्चना की, वही मंदिर के बाहर तक भक्तों की भीड़ लगी हुई थी, इसके अलावा माँ के ज्योतघर को भी पूरी तरह से सजाया गया है, वही 11 बजे के बाद मनोकामना दीप को प्रज्वलित किया जाएगा। सिरहासार स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में सुबह 6 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया, जिसके चलते काफी भीड़ देखने को मिली, वही पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी किया गया था, जिससे कि भक्तों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी ना हो। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही युवा युवतियों की टीम जगदलपुर से 100 किमी दूर दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए खाली पैर निकलेगे, जहाँ इन पदयात्रियों के लिए जगह जगह सुविधा केंद्र भी बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें