जगदलपुर में एक ओर जहां भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए अपने जान की बाजी लगाते हुए नदी नालों को पार कर रहे है, जिससे कि बस्तर मलेरिया मुक्त हो सके। बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाको में अभी भी मलेरिया के कोई मरीज ना रह जाये इसके लिए स्वास्थ्य अमला भारी बारिश के बीच भी अपने ड्यूटी को बखूबी निभा रहे है, ऐसा ही एक मामला देखने को मिला, जहाँ लोहंडीगुड़ा ब्लाक के बोदली में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भारी बारिश के बीच अपनी जान को जोखिम में डालते हुए नदी नालों को पार कर रहे है।