फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगदलपुर में 24 घंटे की हड़ताल पर डॉक्टर, कोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

जगदलपुर में शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टर प्रदर्शन करते नजर आए। हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं, शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़ शेष सभी सेवाओं को बाधित रखे जाने की बात कही है। जूडा अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत का कहना था कि इस हड़ताल में स्टॉफ नर्स और टेक्नीशियन भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें