फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगदलपुर में तेज रफ्तार बाइक गेट तोड़ घर के अंदर घुसी, एक की मौत... एक घायल

कोंडागांव जिले के सेवालाल चौक पर बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लोहे का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस हादसे में जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोंडागांव जिले के सरगीपाल निवासी यश बघेल और सोहेल अनवर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजारपारा गए हुए थे। जहां से वापस आने के दौरान अचानक सेवालाल चौक के पास बाइक सवार ने अपनी रफ्तार से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बाइक सामने मकान के लोहे के गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीती रात 12 बजे के लगभग बताई जा रही है। घटना के बाद घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें